
राजधानी पटना के राजीव नगर में एक मां-बाप का बहुत ही अमानवीय चेहरा सामने आया है. राजीव नगर रोड नंबर 18 में एक जिम के गेट के बाहर नवजात बच्ची मिली है जो 2 से 3 दिनों की है. उसको झोले में रखकर उनके परिजन वहां से फरार हो गए . बच्ची कि जब रोने लगी तो वहां के लोगों ने झोला को खोल तो उसमें एक छोट्टी से बच्ची थी जो रो रही थी .बच्ची को किसने यहां पर लाकर टांग दिया इसके बारे में आसपास के लोगों को कुछ पता नहीं है . राजीव नगर थाने कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और बच्ची को अपने साथ ले गई . उसको समाज कल्याण विभाग की संस्थाअपना घर में देने की प्रक्रिया शुरू की गई है.

