दानापुर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ , दो गिरफ्तार

दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के सरारी स्थित अग्रणीहोम अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 607 में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारते हुए एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. सीटी एसपी पश्चिमी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में दो आरोपियों के साथ अवधेश कुमार वर्मा और अमन कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है . मौके से चार देसी पिस्टल, 8 एमएम और 7.65 एमएम के 58 कारतूस, दो अर्धनिर्मित मैगजीन, हथियार निर्माण में प्रयुक्त लेथ मशीन, ड्रिल मशीन, हथौड़ी, रेती, पेचकस, कटर समेत कई उपकरण बरामद किए गए हैं. शाहपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद के नेतृत्व में टीम ने फ्लैट की घेराबंदी कर विधिवत छापेमारी को अंजाम दिया. पुलिस को संदेह है कि यह ठिकाना काफी समय से अवैध हथियारों के निर्माण व खरीद-बिक्री का केंद्र बना हुआ था. अब पुलिस इनके आपराधिक इतिहास के साथ-साथ इस गिरोह के नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है.

Next Post

जन्मदिन के दिन से लापता मासूम का शव कुएं से मिला

Sat Sep 27 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email वैशाली ; ब्राह्मण टोला गांव में एक घटना सामने आई जहाँ गांव के एक कुएं से तीन वर्षीय मासूम ऋषभ कुमार उर्फ टुल्लू कुमार का शव कुंए से बरामद हुआ है बच्चे के पिता ने बताया कि ऋषभ 25 सितंबर की सुबह अचानक घर […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें