
पटना जिले के पंचमहला थानांतर्गत दिनांक 08.08.2025 को ग्राम नौरंगा जलालपुर में हुई गोलीबारी की घटना के मुख्य अभियुक्त मोनु कुमार को बिहार पुलिस और जिला आसूचना इकाई की टीम के द्वारा संयुक्त छापेमारी में बड़ी सफलता हासिल करते हुए बेगूसराय के बरौनी रेलवे स्टेशन से किया गया गिरफ्तार।उक्त अभियुक्त के द्वारा माह जनवरी में ग्राम नौरंगा जलालपुर में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था तथा इसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार सक्रिय चल रही थी।

