
वैशाली : सड़क दुर्घटना में राजनगर विधानसभा के विधायक सुजीत कुमार पासवान बाल-बाल बच गए. उनकी गाड़ी हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग पर एक पिकअप वैन से टकरा गई. विधायक सुजीत कुमार पासवान अपनी गाड़ी में पांच अन्य लोगों के साथ सवार थे.विधायक की गाड़ी आगे चल रहे एक पिकअप वाहन से पीछे से टकरा गई. पिकअप वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया था, जिसके कारण यह टक्कर हुई, दुर्घटना के बाद पिकअप वैन चालक मौके से फरार हो गया. विधायक सुजीत कुमार पासवान सुरक्षित हैं और घटना के बाद पटना के लिए रवाना हो गए.विधायक के बॉडीगार्ड निरंजन कुमार ने कहा कि मधुबनी से विधान परिषद विधायक जी जा रहे थे तभी काजीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत NH 22 पर धोबगट्टी के पास आगे से चलती पिकअप अचानक से ब्रेक ले लिया था और जिसके कारण पिकअप से कार टकरा गई है.

