
मोकामा : मंगनी लाल मंडल ने भाजपा और जेडीयू पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में युवा तेजस्वी यादव का जलवा दिखेगा,क्योंकि बिहार में विकास का कोई नया काम नही हुआ है.गरीबों को इस शासन में न्याय नहीं मिल रहा है.उन्होंने कहा कि बिहार की अराजकता के लिए सिर्फ भाजपा और आरएसएस जिम्मेदार है.बिहार में मोदी मैजिक की जनता हवा निकाल देगी.

