
पुलिस अधीक्षक, नवादा अभिनव धीमान ने बताया कि दिनांक 03 अक्टूवर 2025 को नवादा जिला में पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में बड़ी कार्रवाई की गई है।कार्रवाई के तहत अवैध खनन में मद्य निषेध में 04, पोक्सो में 03 एवं अन्य मामलों में 11 गिरफ्तारियां कुल 18 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने 75 लीटर महुआ शराब बरामद किया है। इसके अतिरिक्त वाहन जांच अभियान के दौरान 450 वाहनों की जांच की गई तथा 01 लाख 07 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। अन्य गिरफ्तारी अंतर्गत मोटरसाईकिल 01, मोबाईल 01 एवं अपहृता 01 की बरामदगी भी की गई है। पुलिस अधीक्षक, नवादा अभिनव धीमान ने कहा कि “ नवादा पुलिस क्रूर एवं जघन्य अपराधियों को गिरफ्तार करने और उन्हें सजा दिलाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। अपराध करने के बाद अन्यत्र छुपकर रहने वाले अपराधियों के विरुद्ध लगातार आसूचना संकलन किया जा रहा है और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। यह नवादा पुलिस की बड़ी सफलता है। ”

