
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया है . आज सुबह हुई प्लेन क्रैश में एनसीपी नेता अजित पवार की जान चली गई. अजीत पवार जिला पंचायत परिषद चुनाव प्रचार के लिए मुंबई से प्राइवेट एयर क्राफ्ट से निकले थे बारामती के लिए. तभी लैंड करते समय क्रेश हुआ और क्रेश के बाद फ़्यूल टैंक में ब्लास्ट हुआ. विमान में सवार अन्य चार लोग भी इस हादसे में मारे गए अजित पवार मंगलवार को मुंबई में थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र कैबिनेट की अवसंरचना समिति की बैठक में भाग लिया था. महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे.अजित पवार महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले उपमुख्यमंत्री थे, जिन्होंने लगातार छह बार यह पद संभाला.अजित पवार के निधन पर एकनाथ शिंदे ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि अजित पवार के प्लेन क्रैश की जांच होनी चाहिए.पीएम मोदी ,नितीश कुमार और लेकर ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताया है.

