
विधानसभा का घेराव करने निकले प्रशांत किशोर और उनके समर्थकों को पुलिस ने चितकोहरा गोलंबर पर रोक दिया और हंगामा करने पर समर्थकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया.पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच खूब खूब धक्का-मुक्की भी हुई.प्रशांत किशोरने कहा कि वे तीन मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव करने के लिए निकले. उन्होंने तीन सवाल किया, जिसमें पहला सवाल था कि, सरकार की घोषणा के बावजूद गरीब परिवारों को रोजगार के लिए 2 लाख रुपये क्यों नहीं मिले? दूसरा सवाल यह था कि, 3 डिसमिल जमीन दलित भूमिहीन परिवारों को क्यों नहीं मिली? आखिरी और तीसरा सवाल किया गया कि, भूमि सर्वेक्षण में भ्रष्टाचार पर चर्चा क्यों नहीं हो रही है?

