
नवादा : आज माता रानी का दिन है और आज के दिन बहुत ही धूमधाम से लोग कलश यात्रा लेकर हर मोहल्ले से निकल रहे हैं. जिसमें काफी संख्या में महिला और पुरुष अपने-अपन हाथ में कलश लेकर पूरा नगर घूमकर अपने-अपने नजदीक नदी से जल भरकर माता रानी के द्वारा तक लोग पहुंचे, जहां पुर नवादा जिला भक्ति में में डूबा कहीं ढोल तो कहीं नगाड़ा तो कहीं डीजे में लोग झूमते नजर आए और प्रशासनिक व्यवस्था भी दुरुस्त देखा गया . माता रानी का प्रथम दिन है जिससे लोग अपने-अपने घरों में भी माता रानी के पूजा और पाठ में लगे हुए हैं.

