विशेष निगरानी इकाई के हत्थे चढ़ा जहानाबाद का घूसखोर प्रधान सहायक

विशेष निगरानी इकाई की टीम ने मंगलवार को जहानाबाद जिला शिक्षा कार्यालय के प्रधान सहायक लक्ष्मण यादव को अपने कार्यालय में ही एक परिवादी से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार प्रधान सहायक को पूछताछ के लिए विशेष निगरानी इकाई की टीम अपने साथ पटना ले आई है और पूछताछ के बाद उसे निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।विशेष निगरानी इकाई के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कौशल किशोर सिंह नामक एक परिवादी ने विगत 26 मई को विशेष निगराईं इकाई से लिखित शिकायत की थी कि जहानाबाद जिला शिक्षा कार्यालय का प्रधान सहायक लक्ष्मण यादव उनके बकाए वेतन और भविष्य निधि के भुगतान के लिए उनसे 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। विशेष निगराईं इकाई की टीम ने इस शिकायत के सत्यापन में आरोप को सही पाया। सूत्रों ने बताया कि सत्यापन के क्रम में जब निगरानी के एक अधिकारी ने लक्ष्मण यादव से बात की तो उसने कहा कि जबतक रिश्वत की रकम का भुगतान नहीं हो जाता तबतक बकाए वेतन और भविष्य निधि का भुगतान नहीं होगा।

इस शिकायत के सत्यापन के बाद विशेष निगरानी इकाई के पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में एक धावा दल का गठन किया गया और उसे जहानाबाद के रवाना कर दिया गया। मंगलवार को जैसे ही कौशल किशोर ने प्रधान सहायक लक्ष्मण यादव को रिश्वत के रूप में 50 हजार की रकम दी, वैसे ही वहां घात लगाए विशेष निगरानी इकाई की टीम ने उसे रेंज हाथों दबोच लिया। विशेष निगरानी इकाई ने आमलोगों से अपील की है कि यदि कोई लोकसेवाक काम के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी शिकायत विशेष निगरानी इकाई के फोन नंबर- 0612-2506253 और मोबाईल नंबर 9431800122 या 9431800135 पर दर्ज कराई जा सकती है। ऐसी शिकायतों पर विशेष निगरानी इकाई तत्काल कार्रवाई करेगी।

Next Post

मुख्यमंत्री द्वारा 6 लेन शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल का निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश

Wed May 28 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज निर्माणाधीन 6 लेन शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शेरपुर में स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गंगा नदी में चल रहे पुल निर्माण कार्य का भी स्थल पर जाकर […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें