जनसुराज प्रत्याशी विजय गुप्ता के काफिले पर हमला ,बाल-बाल बचे

भोजपुर : चुनावी माहौल के बीच जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी विजय गुप्ता के काफिले पर हमला हो गया.यह घटना पिरौटा गांव के समीप हुई, जब विजय गुप्ता चुनाव प्रचार अभियान से लौट रहे थे. कहा जा रहा है कि अचानक एक युवक ने उनके कार्यकर्ताओं की गाड़ी पर चढ़कर गाली-गलौज और अभद्र टिप्पणी शुरू कर दी.घटना के समय प्रत्याशी डॉक्टर विजय गुप्ता दूसरी गाड़ी में मौजूद थे, जिसके कारण उन्हें किसी प्रकार की शारीरिक क्षति नहीं हुई. हालांकि हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने काफी कोशिस के बाद उस युवक को काफिले से हटाया. इस दौरान उसने राजनीतिक दल का नाम लेकर विजय गुप्ता को आपत्तिजनक बातें कहीं और गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया.घटना के बाद विजय गुप्ता ने इसे एक सोची-समझी साजिश करार दिया है . उन्होंने कहा हम जनता के बीच विकास और जनहित के मुद्दों पर बात कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग लोकतंत्र को हिंसक रास्ते पर ले जाना चाहते हैं.यह हमला हमारी आवाज को दबाने की कोशिश है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं.

Next Post

हथियार लहराते और फायरिंग करते विडियो वायरल

Thu Oct 23 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email भागलपुर: एक ओर आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर सभी जिले की पुलिस प्रशासन चौकन्ना है.वहीं आदर्श आचार संहिता भी प्रभावी है.वही दूसरी ओर नवगछिया पुलिस जिले के झंडापुर थाना क्षेत्र […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें