आईटीबीपी के जवान ने अपने चाचा को मारी गोली, घटना स्थल पर चाचा की हुई मौत

आरा : के मुफ्फसिल थाना के बभनौली गांव में भतीजे ने पूर्व के विवाद को लेकर अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी है .इस घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी मच गई है . बभनौली गांव के रहने वाले गणेश तिवारी पिता अंबिका शरण तिवारी को पूर्व के विवाद को लेकर उनके ही भतीजे बसंत तिवारी पिता सुशील तिवारी जो कि आईटीबीपी का जवान है उसने गोली मारकर चाचा की हत्या कर दी और फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया बाद में इसकी सूचना मुफस्सिल थाने पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा . दोनों परिवार के बीच पूर्व में खिड़की खोलने को लेकर के विवाद हुआ था एवं पहले से चले जा रहे जमीनी विवाद को लेकर इस घटना को आईटीबीपी के जवान ने अंजाम दिया और अपने ही चाचा की गोली मारकर हत्या करके फरार हो गया .

Next Post

औरंगाबाद : व्यवहार न्यायालय में बम होने की सूचना से मची अफरा-तफरी

Mon Feb 9 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email व्यवहार न्यायालय परिसर में बम होने की सूचना से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई है .सुरक्षा के मद्देनज़र कोर्ट परिसर को खाली कराया गया है .मौके पर पुलिस और बम निरोधक दस्ता पहुंचा.व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में बम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें