
नवादा : हिसुआ-नवादा मुख्य मार्ग पर ज्ञान भारती स्कूल के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना. नवादा के गिरजा शोरूम की प्रचार गाड़ी और एक यात्री टेम्पू के बीच हुई सीधी भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेम्पू में सवार चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई ., टेम्पू यात्रियों को लेकर हिसुआ से नवादा की ओर जा रहा था. इसी दौरान नवादा की ओर से आ रही गिरजा शोरूम की प्रचार गाड़ी ने ज्ञान भारती स्कूल के पास टेम्पू में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पू के परखच्चे उड़ गए.हादसे में जसौली गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई है. वहीं घायलों की पहचान महादेव बिगहा की सुलेखा देवी, बहादुरपुर की गुलासबानों, तबस्सुम प्रवीण, और देवरा की रेणु देवी के रूप में हुई है.घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका प्राथमिक इलाईज जारी है.

