हिरण्य पर्वत अब बनेगा नालंदा का नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन

नालंदा के बिहार शरीफ स्थित हिरण्य पर्वत और इसके आसपास के क्षेत्रों को पर्यटन के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री सह स्थानीय विधायक डॉ. सुनील कुमार ने रविवार को बिहारशरीफ स्थित हिरण्य पर्वत पार्क और उसके आस पास के क्षेत्रों के उन्नयन के लिए ईको टूरिज्म एवं पार्क विकास योजना के तहत 2.64 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने इस अवसर पर कहा कि हिरण्य पर्वत को एक आकर्षक और समृद्ध पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में हिरण्य पर्वत से शिव मंदिर तक नई सीढ़ी, कैफेटेरिया, फाउंटेन, ओपन जिम, विश्व स्तरीय बाथरूम, कैंटीन जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी।

इस अवसर पर मंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सूर्य मंदिर ,सोहसराय और बाबा मणिराम अखाड़ा , आशा नगर में भी जल्द ही विभिन्न विकास योजनाओं पर काम शुरू किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्थानीय नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि, “हमारे विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता है।”

इस कार्यक्रम में वन विभाग के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित थे। प्रमुख उपस्थिति में डॉ. अशुतोष कुमार, अमरेश कुमार, भेषनाथ प्रसाद, धनंजय कुमार, नीरज कुमार डब्ल्यू, विपीन कुमार, भूषण प्रसाद, अविनाश कुमार, अमित शान सिंह, सन्नी कुमार, नवल यादव, रवि कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Next Post

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का शुभारंभ

Mon May 5 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से खेलो इंडिया यूथ गेम्स के शुभारंभ की घोषणा की। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का मशाल प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने वीडियो […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें