
भागलपुर : गोपाल मंडल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में नामांकन किया और कहा हमसे गलती हुई हो तो माफ करें ये
कहते हुए रो पड़े गोपाल मंडल और लगाया नीतिश कुमार के नाम का जयकारा.नामांकन के दौरान उन्होंने भावुक होकर जनता को संबोधित किया और कहा कि यह चुनाव आर-पार की लड़ाई साबित होगी. उन्होंने कहा कि भाइयों-बहनों यह आर-पार की लड़ाई है.गोपाल मंडल ने मंच से भावुक होते हुए कहा कि कुछ लोग नीतीश कुमार को बरगला कर मेरा टिकट कटवा दिया है अगर मुझसे कोई गलती हुई है, तो मैं हाथ जोड़कर उनसे माफी मांगता हूं.गोपाल मंडल ने अपने भाषण में कहा कि वे आज भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति वफादार हैं.नीतिश कुमार का जयकारा लगाया,एक बार प्रेम से बोलिए नीतीश कुमार की जय.

