रांची-पटना मार्ग पर हुई सोने की लूट का खुलासा

रजौली नवादा : रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित कोडरमा घाटी में 15 जून की रात को सोना व्यापारी से 80 लाख रुपये मूल्य के 673.7 ग्राम सोने की लूट का मामला पुलिस ने महज 48 घंटे में सुलझा दिया है .नवादा के रजौली थाना क्षेत्र से पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है.पीड़ित व्यापारी दीपक कुमार गुप्ता कोलकाता से सोना खरीदकर छपरा लौट रहे थे,तभी तारा घाटी में उनकी कार को रोककर अपराधियों ने उनके साथ मारपीट कर सभी सामान लूट लिया .कोडरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर एसआइटी टीम गठित कर झारखंड-बिहार सीमा क्षेत्र में छापेमारी की गई.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान में रजौली थान के पुरानी बस स्टैंड निवासी राजेश कुमार के पुत्र अमन कुमार,अनिल प्रसाद के पुत्र सोनू कुमार,रामनाथ सिंह के पुत्र नितीश कुमार,रजौली सती स्थान निवासी अमीन उद्दीन के पुत्र मो. कासिम उर्फ गोरे,पुरानी बस स्टैंड निवासी कृष्णा सिंह के पुत्र टिंकू कुमार को गिरफ्तार किया गया है.पुलिस ने लूट के 70 लाख के सोने के बिस्किट के साथ एक आर र्टिगा कार (BR27U 9580) और एक एक्सभूयू 500 (BR21P 2902) को जब्त किया है.मुख्य साजिशकर्ता नगर पंचायत रजौली के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू खान अभी फरार है.जिसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कि जा रही है.

Next Post

नवादा के पूर्व विधायक कौशल यादव RJD में होगें शामिल

Sat Jun 21 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email नवादा के पूर्व विधायक कौशल यादव अब RJD में शामिल होगें .कौशल यादव ने नारदीगंज में किए आह्वान,RJD में होगे शामिल और आने वाले विधानसभा चुनाव में नवादा के पांचों सीट पर RJD की भरी मतों से जीत होगी .जिससे नवादा में जेडीयू को […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें