
किशनगंज : पुलिस ने फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह के सरगना राजन कुमार को समस्तीपुर से गिरफ्तार कर लिया है. उसके बैंक खातों को फ्रीज कर दिए गए हैं. राजन एक वेबसाइट के माध्यम से फर्जी प्रमाण पत्र बनाता था और सीएसपी संचालकों के माध्यम से पूरे बिहार में नेटवर्क चलाता था.भारत-नेपाल बॉर्डर से सटे दिघलबैंक प्रखंड के तलवारबंधा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया. मौके से दो दर्जन से अधिक फर्जी प्रमाण पत्र, लैपटॉप, स्कैनर, प्रिंटर और भारतीय-नेपाली रुपये बरामद किए गए हैं. पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य फरार सदस्यों की तलाश जारी है.

