
पटना :आज मादक पदार्थों के बड़े गिरोह का हुआ पर्दाफाश हुआ.पटना पुलिस ने मादक पदार्थों के तस्करी गिरोह का खुलासा किया है.इसके साथ ही चार तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है. आज छापेमारी के दौरान 40 किलो अफीम, तीन क्विंटल डोडा और करीब छह लाख रुपये नकद बरामद किया गया है . इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है .गिरफ़्तार आरोपियों में तीन तस्कर झारखंड के रहने वाले हैं, जबकि एक की पहचान नालंदा निवासी के रूप में हुई है.

