
लखीसराय:मेदनी थाना पुलिस ने दो देशी कट्टा,एक जिंदा कारतूस, चार खोखा,चार मोबाइल और एक बाइक के साथ चार अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मेदनी चौकी थाना के अवगिल गांव निवासी अनूप कुमार, ओम कुमार, रवीश कुमार एवं एक औपचारी किशोर के रूप में की गई है. एसपी अजय कुमार ने कहा कि मेदनी चौकी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवगिल गांव में अपराधियों के द्वारा दहशत फैलाने को लेकर फायरिंग की जा रही है. इसी सूचना पर छापेमारी कर चारों अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया. एसपी अजय कुमार ने कहा कि गिरफ्तार ओम कुमार पर पूर्व में भी फायरिंग करने का वीडियो वायरल मामले में मामला दर्ज है.

