रूपसपुर में एवरेस्ट अपार्टमेंट के फ्लैट में लगी ,आग लाखों की संपत्ति जलकर खाक

राजधानी पटना : एवरेस्ट अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 103 में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई.फ्लैट के मालिक इंदु भूषण शर्मा हैं जिन्होंने यह फ्लैट किराए पर सुशील कुमार को दे रखा है. अचानक लगी आग ने देखते ही देखते कमरे को अपनी चपेट में ले लिया जिससे घर का पूरा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया .सूचना मिलते ही दमकल विभाग की लगभग एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. दानापुर फायर ब्रिगेड के सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी विजय शंकर यादव ने कहा कि सूचना मिलते ही करीब 8 गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर भेजी गईं.एवरेस्ट अपार्टमेंट में रहा रहे आरव ने बताया कि वह दूसरे कमरे में सो रहे थे. इसी दौरान गार्ड ने दरवाजा खटखटाकर उन्हें आग की सूचना दी. जब वे बाहर निकले तो फ्लैट से धुआं और आग की लपटें निकलती दिखाई दीं. इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया.

Next Post

मुख्यमंत्री ने गया जिले को दी 744 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात

Fri Mar 20 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में गया जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें