ITBP जवान पिता को गोली मारने के बाद खुद को मारी गोली

लखीसराय : छुट्टी पर घर आए ITBP के जवान ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी फिर उसके बाद खुद को भी गोली मार ली.दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मौके पर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी पहुंच चुके हैं.यह घटना बड़हिया थाना क्षेत्र के खुटहा चेतन टोला की है. छुट्टी पर घर आए ITBP जवान विकाश कुमार ने किसी पारिवारिक विवाद के बाद अपने पिता उदय सिंह को गोली मार दी और घटना के तुरंत बाद ही जवान ने खुद को भी गोली मार ली.ग्रामीणों के मुताबिक, पिता की हत्या के बाद जवान अपने बड़े चाचा पर भी हमला करने पहुंचा, लेकिन उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई.पुलिस ने बताया कि पिता का शव घर के अंदर मिला. जबकि जवान का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित दुर्गा स्थान के पास पड़ा मिला. प्रारंभिक जांच में मामला पूरी तरह पारिवारिक विवाद का लग रहा है.

Next Post

मुख्यमंत्री द्वारा दानापुर-बिहटा ऐलिवेटेड कॉरिडोर तथा शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल किया निरीक्षण

Wed Nov 26 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दानापुर-बिहटा ऐलिवेटेड कॉरिडोर तथा शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।मुख्यमंत्री ने दानापुर-बिहटा ऐलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें