मंडल कारा में डीएम एसपी की छापेमारी, कैदी के पास से मोबाइल और नकद बरामद

गोपालगंज : चनाावे मंडल कारा में जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा और पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के नेतृत्व में हो रही है छापेमारी. इस अचानक हुई छापेमारी से पूरा जेल प्रशासन सकते में आ गया है.आज सुबह-सुबह अधिकारियों का अचानक पहुंचना किसी को भी अनुमान भी नहीं था, जिसके कारण पूरे कारा परिसर में हड़कंप मच गया है . अधिकारियों ने जेल के वार्डों, बैरकों और संवेदनशील हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया. इसी दौरान एक कैदी के पास से मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई, जिसने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जेल में प्रतिबंधित सामान का मिलना सुरक्षा की कमजोरी को उजागर करता है. जगह-जगह गंदगी, बदहाल व्यवस्था और लापरवाह सिस्टम को देखकर डीएम ने जेल प्रशासन को जमकर फटकार लगाई.उन्होंने तत्काल व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिए.

Next Post

हाथियों का झुंड ने कृषि विज्ञान केंद्र शेखेदेवरा कौवाकोल में मचाया उत्पात

Tue Dec 2 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email नवादा : भारी संख्या में हाथियों का झुंड ने कृषि विज्ञान केंद्र शेखेदेवरा कौवाकोल में उत्पात मचाया है .जंगल से आए झुंड ने केंद्र की चहारदीवारी को तोड़ दिया.ग्राम निर्माण मंडल कैंपस में कृषि विज्ञान केंद्र कार्यरत है जहां बीज उत्पादन फलदार वृक्ष का […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें