
मुजफ्फरपु र: लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने इंजीनियर को मारी गोली . इंजीनियर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है . पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी को खंगाला रहे है.पूरी घटना मनियारी थाना क्षेत्र का है. घायल युवक की पहचान वैशाली के सदर थाना क्षेत्र के बरई निवासी सच्चिदानंद शर्मा के पुत्र गोविंद कुमार के रुप में हुई है. बाइक से सकरा अपने ममहर जा रहे थे.इसी दौरान मनियारी थाना के मरीचा के पास बाइक सवार तीन अपराधी पहुंचे और उनको घेर लिया और उनके गला से सोना का चैन लूटने लगे, जिसका उन्होंने इसका विरोध किया तो गुस्से में अपराधी ने गोली चला दी. गोली कमर के नीचे जांघ के पिछले हिस्से में लग गई. तीनों अपराधी वहां से चैन का कुछ हिस्सा लूट कर फरार हो गए. जिस दिशा में अपराधी भागे है, उस दिशा में भी छापेमारी चल रही है.

