आरा : अपराधियों ने महिला को मारी गोली

आरा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने महिला को गोली मार दी है . गंभीर हालत में महिला कोअस्पताल में भर्ती कराया गया है.गोली दाहिने साइड पीठ में लगी है. घायल की पहचान कलावती देवी के तौर पर हुई है.पूरी घटना लक्ष्मणपुर गांव की है.घायल ने बताया कि छत पर बच्चों के साथ सो रही थी कि अचानक मेरी पीठ में कुछ चुभने लगा, बहुत तेज दर्ज होने लगा.दर्द से मैं चिल्लाने लगी और तुरंत अपनी बेटी को जगाया. पीठ से खून बह रहा था. इसके बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती करवाया .वहीं महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. अभी स्पष्ट नहीं हो रहा है कि गोली किसने चलाई है .पुलिस जाँच में जुट गई है .

Next Post

समस्तीपुर : अनरूप टॉकीज के निकट लाश मिलने से मचा हड़कंप

Tue May 20 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email समस्तीपुर : अनरूप टॉकीज के निकट लाश मिलने से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान 35 वर्षीय महेश शर्मा के रूप में हुई है जो राज नारायण शर्मा के पुत्र है.घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें