
सीवान सीएसपी संचालक से अपराधियों ने 9 लाख 47 हजार नगद रुपए और मोबाइल की लूट ली है. संचालक नगद रुपए घर से लेकर सीएसपी जा रहा था और इसी दौरान 2 बाइक से 5 की संख्या में आए नकाबपोश अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है.इस घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए है.यह टना के बाद लोग लकड़ी नवीगंज पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे है.घटना लकड़ी नवीगंज थाना के बसौंली और पड़ौली बॉर्डर के पास की है. सीएसपी संचालक नवीगंज बाजार का रहने वाला प्रिंस कुमार है .जोकी बसौली बाजार पर सीएसपी चलाता है. संचालक घर से नगद रुपए लेकर बाइक से बसौली बाजार स्थित अपने सीएसपी पर जा रहा था,तभी पहले से घात लगाए 2 बाइक से 5 की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने घेर लिया और हथियार के बल पर नगद रुपए और मोबाइल की लूट कर ली.

