जीतन राम मांझी ने अपने परिवार के साथ किया मतदान

गयाजी : जीतन राम मांझी ने गया जिले के महकार गांव में अपने परिवार संग मतदान किया. वे अपने परिजनों संग बूथ संख्या 44 पर मतदान किया.मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि परिवार संग अपने गांव के बूथ पर हमने मतदान किया है. कहीं कोई परेशानी नहीं है. हमलोग एनडीए के पक्षधर हैं और जो अब तक जानकारी मिल रही है लगभग 80% मतदान एनडीए के ही पक्ष में हुआ है. निश्चित रूप से चुनाव बाद एनडीए की सरकार बनेगी.चुनाव बाद नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ख्याली पुलाव पका रहे हैं. हो सकता है मंत्रिमंडल गठन के नाम पर भी उन्होंने लोगों को ठगने का कार्य किया हो, लेकिन लोग समझ चुके हैं और एनडीए को ही मतदान कर रहे हैं.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार देश विकास कर रहा है और एक वही ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने का कार्य करते हैं.

Next Post

NDA सरकार बनने जा रही है -नित्यानंद राय

Wed Nov 12 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email नित्यानंद राय ने एग्जिट पोल के रुझान पर कहा कि जनता NDA सरकार बनाने जा रही है .वही एग्जिट पोल में दिखाया जा रहा है. मुझे लग रहा है कि उससे भी ज्यादा NDA के पक्ष में सीट आएंगी. दो तिहाई बहुमत से भी […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें