
पटना :कुछ दिन पहले पटना जंक्शन से एक साल के मासूम बच्चे को अगवा कर लिया गया था. यह घटना तब हुई जब कोटा से पटना आ रही ट्रेन में बच्चा चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह ने महिला यात्री का पीछा किया और मौके का फायदा उठाकर पटना जंक्शन से बच्चा लेकर फरार हो गया था .पटना रेल डीआईजी राजीव मिश्रा ने बताया कि मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से आठ मोबाइल और 120000 रुपए भी बरामद हुए हैं.गिरोह बहुत ही चालाकी से काम करता है. ये अकेली महिलाओं को निशाना बनाते हैं, पहले उनका भरोसा जीतते हैं, और फिर मौका पाकर बच्चों को चुरा लेता था .गिरफ्तार लोगों से पूछताछ जारी है.इस गिरोह द्वारा नालंदा से भी एक बच्चे का चोरी किया था ,उस बच्चे के परिजनों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है.

