मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों को जानकी नवमी की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनक नंदिनी माता सीता के जन्मोत्सव “जानकी नवमी” के अवसर पर माता जानकी को नमन करते हुए राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्यादा पुरूषोतम भगवान श्रीराम की अर्द्धांगिनी माता सीता को धार्मिक गाथाओं में सौभाग्य की देवी और माता लक्ष्मी का अवतार भी कहा गया है। माता जानकी ने जीवन की चुनौतियों एवं संघर्षों का जिस साहस, विवेक एवं सहनशीलता के साथ सामना किया, उससे सम्पूर्ण मानव जाति को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। शक्ति, सेवा, संयम, समर्पण एवं सद्भाव से परिपूर्ण माता सीता का जीवन नारी सशक्तीकरण एवं आदर्श का प्रतीक है। मां जानकी सबका कल्याण करें, यही कामना है।

Next Post

महिलाएं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से बन रही हैं सशक्त

Tue May 6 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email राज्य की महिलाएं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं और समाज को एक नई दिशा प्रदान कर रही हैं। सामाजिक बंधनों को तोड़कर अब महिलाएं शिक्षा, प्रशासन और जन प्रतिनिधित्व के क्षेत्रों में […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें