मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी स्व० मंजू कुमारी सिन्हा को भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी धर्मपत्नी स्व० मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्य तिथि के अवसर पर मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क, कंकड़बाग जाकर स्व० मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क कंकड़बाग से अपने पैतृक गाँव कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका पहुँचकर अपनी धर्मपत्नी स्व० मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने अपनी माता स्व० परमेश्वरी देवी एवं अपने पिता कविराज स्व० रामलखन सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के सुपुत्र श्री निशांत कुमार, बड़े भाई श्री सतीश कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी स्व० मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल्याण बिगहा स्थित अपने पुश्तैनी गॉव के देवी मंदिर में राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं उनके त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो० जमा खान, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधायक जितेन्द्र कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, पूर्व विधायक ई० सुनील, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व० मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Next Post

राहुल गाँधी केवल राजनीति करने बिहार आए हैं -संजय झा

Thu May 15 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा की राहुल गाँधी केवल राजनीति करने बिहार आए हैं उन्हें बिहार और बिहारियों से कोई मतलब नहीं है .उन्हें कार्यक्रम की अनुमति दे दी गई है. छात्रावास कार्यक्रम का कोई जगह नहीं होता. कुछ दिनों […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें