मुख्यमंत्री द्वारा राज्य महिला आयोग के 24वें स्थापना दिवस का शुभारंभ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अधिवेशन भवन में बिहार राज्य महिला आयोग के 24वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य महिला आयोग पर आधारित स्मारिका ‘संवाद से सरोकार तक’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बिहार राज्य महिला आयोग को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ज्ञातव्य है कि राज्य सरकार ने महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा कर उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार लाने का हर संभव प्रयास किया है। उन्हें नीतिगत, कानूनन एवं संगठनात्मक तौर पर मजबूती देने की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं। आज बिहार की महिलाओं में आत्मबल एवं आत्मसम्मान में अप्रत्याशित वृद्धि सबके समक्ष एक उदाहरण है।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, समाज कल्याण विभाग की सचिव बन्दना प्रेयषी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर, बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Next Post

मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा रिस्पॉन्स बल वाहिनी मुख्यालय भवन का किया उद्घाटन

Fri Sep 19 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना जिला के बिहटा में राज्य आपदा रिस्पॉन्स बल (एस०डी०आर०एफ०) वाहिनी मुख्यालय के नये भवन का शिलापट्ट अनावरण एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित भवन एवं पूरे परिसर का निरीक्षण किया और वहां की […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें