भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक हुई।समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि 26-27 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई थी। इस उच्चस्तरीय बैठक में केन्द्रीय गृह मंत्री द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन के संबंध में मुख्य सचिव ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा से जुड़े फैसलों में राज्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भारत-नेपाल सीमा संवेदनशील मानी जाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा दिए गए निर्देशों का ठीक ढंग से अनुपालन करें। सीमा पर निगरानी सिस्टम और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखें। बेहतर निगरानी को लेकर नयी तकनीक के साथ काम करें। सीमा पर होनेवाले संदिग्ध मूवमेंट, नशीले पदार्थ, नकली नोट एवं तस्करी जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह अलर्ट रहें, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। सीमा पर होनेवाले अनैतिक और गैर वैधानिक कार्यों पर पूरी सख्ती बरतें। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा तंत्र को पूरी तरह मजबूत रखें।

Next Post

लोगों की समस्याओ का त्वरित समाधान हो यही सहयोग शिविर' का मूल उद्देश्य है- मुख्यमंत्री

Wed May 20 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सारण जिले के सोनपुर प्रखंड स्थित डुमरी बुजुर्ग पंचायत में ‘सबका सम्मान जीवन आसान के तहत जन समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु आयोजित ‘सहयोग शिविर’ का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। सात निश्चय योजना-3 का अवयव […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें