पूर्व अध्यक्ष स्व० सी०पी० सिन्हा के श्राद्धकर्म में शामिल हुये मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना जिला के दुल्हिन बाजार थाना अन्तर्गत दिहुली ग्राम जाकर पूर्व विधान पार्षद एवं राज्य किसान आयोग के पूर्व अध्यक्ष स्व० सी०पी० सिन्हा के श्राद्धकर्म में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने स्व० सी०पी० सिन्हा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद एवं जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, विधान पार्षद राधाचरण सेठ, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, राज्य खाद्य आयोग के पूर्व सदस्य नंदकिशोर कुशवाहा, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Next Post

उपेंद्र कुशवाहा का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला

Thu Jun 19 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email तेजस्वी यादव के द्वारा आयोग के गठन पर जमी आयोग दामाद आयोग बनाए जाने की बात सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जो पार्टी खुद पूरी तरीके से परिवार बाद में डूबी हुई है उसके कहने का क्या मतलब है पहले उनको देखना चाहिए […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें