चिराग पासवान द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज शहीद पीर अली मार्ग, लोजपा पार्टी कार्यालय में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए। दावत-ए-इफ्तार का आयोजन लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान की ओर से किया गया।

मुख्यमंत्री श्री चिराग पासवान ने साफा भेंटकर अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारा का माहौल कायम रहने की दुआ मॉगी।कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व० रामविलास पासवान के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया।इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो० जमा खान, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में रोजेदार उपस्थित थे।

Next Post

आदित्य सम्राट और खुशी कक्कर का नया भोजपुरी गाना रिलीज

Tue Mar 17 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और नया धमाकेदार गाना रिलीज हो गया है। अभिनेता व गायक आदित्य सम्राट और लोकप्रिय गायिका खुशी कक्कर की आवाज में सजा यह नया भोजपुरी गाना दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। गाने में अभिनेता आदित्य […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें