
छपरा : मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब छपरा की विधायक छोटी कुमारी को प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश से रोक दिया गया. विधायक के साथ उनके पति धर्मेंद्र शाह भी मौजूद थे, जिन्हें लेकर प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आगे जाने से रोक दिया.प्रशासन की इस कार्रवाई से विधायक के समर्थक भड़क गए और मौके पर नाराजगी जताने लगे. समर्थकों ने आरोप लगाया कि एक जनप्रतिनिधि को इस तरह रोकना लोकतंत्र खिलाफ हैऔर देखते ही देखते मौके पर नोकझोंक और विरोध का माहौल बन गया.स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने समर्थकों को समझाने का प्रयास किया. अधिकारियों का कहना था कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू हैं और उन्हीं के तहत यह कदम उठाया गया है,वहीं, विधायक छोटी कुमारी के समर्थकों का कहना है कि प्रशासन ने जानबूझकर अपमानजनक व्यवहार किया, जिससे जनता में आक्रोश फैल गया.

