दरभंगा : भालपट्टी थाना में जमीनी विवाद को लेकर बड़ी वारदात हुई. एक पक्ष ने प्राइवेट आईटीआई कॉलेज पर जेसीबी चलाकर तोड़फोड़ की, जिसमें कई छात्र घायल हो गए . संचालक पर फायरिंग भी की गई. पुलिस ने घटनास्थल से गोली दो खोखा बरामद किया है .इसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है . डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा.आईटीआई संचालक ने आवेदन में रहबर आलम ने आरोप लगाया कि मुड़िया निवासी सद्दाम और नेमतुल्लाह द्वारा उनके कॉलेज पर हमला किया गया. उन्होंने कहा कि 10 वर्षों से वे लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं. रहबर आलम ने मांग की है कि सद्दाम बॉस की गिरफ्तारी 24 घंटे के भीतर होनी चाहिए. पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जांच जारी कर दी है .
Next Post
मुख्यमंत्री द्वारा PMCH स्थित आपातकालीन इकाई भवन का निरीक्षण
Sat Nov 29 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (पी०एम०सी०एच०) स्थित आपातकालीन इकाई भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने आपातकालीन इकाई में उपलब्ध करायी जाने वाली चिकित्सा संबंधी सुविधाओं एवं सेवाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।इसके पश्चात् […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें
-
December 12, 2024
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का काटा चालान

