
नवादा : रजौली थाना के चितरकोली स्थित हदहदवा मोड़ के समीप एक अनियंत्रित हाइवा ट्रक के चकमा दिए जाने से एक बीएमडब्ल्यू कार पलट गई जिससे उसमें आग लग गई. ट्रक चालक के सहयोग से बीएमडब्ल्यू कार में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.घटना की जानकारी अग्निशमन दी गई .सूचना पाकर अग्निक मधुरेंद्र कुमार,अग्नि चालक निशांत कुमार,अग्निक आनंद कुमार,अमरजीत राम व हीरालाल राम घटनास्थल पर पहुंच घंटों मशक्कत के बाद बीएमडब्ल्यू कार में लगी आग पर काबू पाया गया.हालांकि इस आगलगी घटना में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गया . बीएमडब्ल्यू कार अनुज डायरी प्राइवेट लिमिटेड,धानकी मोड़,कुम्हरार,पटना के नाम से रजिस्टर्ड है.

