पूर्णिया निगरानी की टीम ने 20 हजार रुपया घूस लेते धमदाहा अनुमंडल अस्पताल के प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। जिसे आज भागलपुर स्थित निगरानी कोर्ट में पेश किया गया। निगरानी डीएसपी ने बताया कि धमदाहा अनुमंडल अस्पताल की आशा कार्यकर्ता रानी कुमारी को चयन मुक्त करने का भय दिखाकर उनसे 50 हजार रुपया घुस की मांग की गई थी। जिसके बाद 20 हजार रुपया में फाइनल हुआ। जिसकी सूचना रानी कुमारी ने निगरानी को दी। जिस पर निगरानी की टीम ने घूस लेते हुए सुनील कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया और आज उसे निगरानी कोर्ट में पेश किया गया है।
Next Post
जब पीट गए दरोगा जी
Sat Jul 23 , 2022
Share on Facebook Tweet it Email राजधानी पटना के विमेंस कॉलेज के पास स्कुल की छुट्टी के दौरान अक्सर जाम लग जाते है। जाम को हटाने के लिए वहां पुलिसकर्मी मौजूद रहते है। शनिवार को भी जब स्कूल की छूटी हुई तो पुलिसकर्मी हमेशा की तरह जाम हटाने में लगे […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें
-
April 2, 2025
वक्फ कानून लिए नीतीश कुमार और जदयू दोषी-PK
-
April 25, 2025
24 घंटे के अंदर 33 फरार अपरधियों की हुई गिरफ्तारी-एसपी
