
दरभंगा :अलीनगर विधानसभा के भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव को दरभंगा व्यवहार न्यायालय र्ट ने एक पुराने मारपीट के मामले में तीन महीने की सजा सुनाई थी. इस मामले में शुक्रवार को सजा की बिंदु पर सुनवाई के बाद फैसला आने वाला था.इसी मामले में विधायक को 24 घंटे की कस्टडी में मंडल कारा दरभंगा भेज दिया गया है.दरअसल पूरा मामला दरभंगा जिला के एक आपराधिक मामले में अलीनगर विधान सभा क्षेत्र के वर्तमान भाजपा विधायक मिश्री लाल यादव और गोसाईं टोल पचाढी निवासी सुरेश यादव को दोषी करार देने के बाद भादवि की धारा 323 में तीन माह का कारावास और 500 रुपया अर्थदंड की सजा सुनाई है।शुक्रवार को अदालत ने रैयाम थानाकांड सं 04/19 से बने बिचारण वाद सं. 884/23 का बिचारण पुरा कर दोनों दोषी अभियुक्त को सजा सुनाई है.
दोनो जूर्मियों के विरूद्ध समैला निवासी उमेश मिश्र ने 29 जनवरी 19 की आपराधिक घटना को लेकर 30 जनवरी को प्राथमिकी सं. 4/19 संस्थित कराया। सुचक का आरोप था कि 29 जनवरी 19 को सुबह 6 बजे मॉर्निंग वाक के लिए घर से निकला. जब वह गोसाईं टोल पहूंचा तो पुरब दिशा से आ रहे मिश्री लाल यादव,सुरेश यादव एवं अन्य 20/25 ब्यक्ति हरवे हथियार से लैश होकर कदमचौक पर घेर कर गाली गलौज करने लगा. जब उसने बिरोध किया तो मिश्रीलाल यादव ने सुचक के सिर पर फरसा से प्रहार किया। जिससे उसका सिर कट गया और खुन बहने लगा.
जख्मी का इलाज पहले केवटी पीएचसी और तत्पश्चात डीएमसीएच में हुआ. अनुसंधानक ने 12 अक्टूबर 19 को आरोप पत्र समर्पित किया। कोर्ट ने 17 अप्रैल 20 को संज्ञान लिया। अभियोजन पक्ष से साक्षियों के बयान पश्चात बहसोपरान्त शुक्रवार को एम पी एम एल ए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश करुणा निधि प्रसाद आर्या की अदालत ने बिधायक मिश्रीलाल यादव और सुरेश यादव को सजा सुनाई थी। इस आदेश के आलोक में उन्हें 24 घंटा के लिए हिरासत में लेकर दरभंगा मंडल कारा भेज दिया गया है.

