जीवेश मिश्रा ने तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लिया

सीतामढ़ी : जीवेश मिश्रा ने तेजस्वी यादव पर जमकर भड़ास निकालते हुए कहा कि आज तेजस्वी यादव बोल रहे हैं कि बिहार में जंगल राज है ,तो उन्हें यह याद रखना चाहिए कि जिस वक्त बिहार में लालू राबड़ी की सरकार थी उस समय अपराध का ग्राफ कैसा था.उस समय को आज भी लोग जंगल राज के नाम से जानते हैं.वहीं उन्हों ने भाकपा माले पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाकपा माले के लोग छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर हुई कार्रवाई को अनुचित बताते हैं . भाकपा माले वाले वही लोग हैं जो कभी नक्सलियों के लिए आंसू बहाते हैं तो कभी आतंकवादियों के लिए आंसू भा रहे है. जिन लोगों ने भारत माता के सपूतों को शहीद कर दिया ,कितने सी आर पी एफ के जवान मारे गए.ऐसे में जब हमारी तरफ से कार्रवाई कर रही है तो भाकपा माले वाले बिरोध में आवाज उठाते हैं.

Next Post

पंकज त्रिपाठी ने अपकमिंग वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस का ट्रेलर जारी किया

Thu May 22 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email बॉलीवुड कलाकार पंकज त्रिपाठी अपनी अपकमिंग ओटीटी सीरीज को लेकर आज पटना में आए हैं.वे अपनी आनेवाली वेब सीरीज “क्रिमिनल जस्टिस” के चौथे सीजन का ट्रेलर जारी करने पहुंचे हैं. बिहार के रहनेवाले पंकज त्रिपाठी ने अपनी वेब सीरीज की पब्लिसिटी अपने राज्य में […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें