
बिहार कांग्रेस की ओर से टैलेंट हंट के तहत युवाओं को जोड़ने की प्रक्रिया फिर तेज की गई है . पार्टी नेताओं का कहना है कि युवाओं से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. कांग्रेस नेता अभय दुबे ने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की सोच रही है कि जो युवा समाज में मुखर आवाज रखते हैं, उन्हें एक मजबूत प्लेटफॉर्म दिया जाए और इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है.उन्होंने बताया कि यह देश के 17-18 राज्यों में पूरी हो चुकी है और बिहार को चार हिस्सों में बांटकर इसका आयोजन किया गया है.अब 4 अप्रैल से इसे फिर शुरू किया जाएगा.
जबकि 31 मार्च आवेदन की अंतिम तिथि रखी गई है.वहीं, बिहार की राजनीति पर निशाना साधते हुए अभय दुबे ने कहा कि नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजना बिहारवासियों के साथ छलावा है.उन्होंने आरोप लगाया कि हाल के त्योहारों के दौरान बिहार के साथ राजनीतिक स्तर पर बड़ा छल किया गया है.इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के जिन विधायकों ने वोट नहीं किया, उनके खिलाफ पार्टी सख्त कार्रवाई करेगी. साथ ही एनडीए की जीत पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने चुनाव में पैसों का भरपूर इस्तेमाल किया गया है .

