अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल सवार को रौंदा

नालंदा : बिंद थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक को बुरी तरह से कुचल दिया जिससे दोनों युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतकों की पहचान अवधेश कुमार और पुजारी कुमार के रूप में की गई है। दोनों रिश्ते में चाचा भतीजा बताए जाते है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव के बुलू चौहान के पुत्र की शादी थी जिसकी बारात अमावा से भतीयार जा रही थी।इसी बारात में अवधेश कुमार और पुजारी कुमार अमावा गांव से भथियार बाराती जा रहे थे। इसी दौरान अलीपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल पर सवार चाचा भतीजे को कुचल दिया। जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर शादी का माहौल माता में तब्दील हो गया। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ अस्पताल भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Next Post

देश पर कुर्बानी की बात आएगी तो बिहार पीछे नहीं हटेगा-तेजस्वी यादव

Tue May 13 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को पटना से शहीद इम्तियाज के गांव रवाना हुए। वे शहीद के परिजनों से मुलाकात करेंगे और राजद की ओर से सहायता दिए जाने की संभावना है।तेजस्वी ने कहा, “जब भी देश पर जान देने की बात […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें