देश पर कुर्बानी की बात आएगी तो बिहार पीछे नहीं हटेगा-तेजस्वी यादव

पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को पटना से शहीद इम्तियाज के गांव रवाना हुए। वे शहीद के परिजनों से मुलाकात करेंगे और राजद की ओर से सहायता दिए जाने की संभावना है।तेजस्वी ने कहा, “जब भी देश पर जान देने की बात आती है, बिहार कभी पीछे नहीं हटता। इम्तियाज ने देश के लिए कुर्बानी दी है, पूरा देश और हमारी पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है।”उन्होंने केंद्र सरकार से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग करते हुए कहा, “सेना ने पराक्रम दिखाया है, अब संसद में सभी दलों को बोलने का अवसर मिलना चाहिए ताकि एक मजबूत और एकजुट संदेश देश और सेना को मिले।”

Next Post

व्यक्तिगत टाइम ट्रायल में राजस्थान का दबदबा, दोनों स्वर्ण पदक जीते

Tue May 13 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email पटना, 13 मई: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 की साइक्लिंग की रोड रेस व्यक्तिगत टाइम ट्रायल स्पर्धा का आयोजन मंगलवार को मरीन ड्राइव पर आयोजित किया गया। दर्शकों की भारी मौजूदगी के बीच ठंढी हवाओं के बीच राजस्थान के चालकों ने अपना दमखम दिखाया और […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें