
कटिहार : मनिहारी प्रखंड के कांटाकोश पंचायत स्थित सुराकानी नदी की धार में एक अज्ञात शव मिला .शव देखते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी,स्थानीय लोगों ने बताया की उनके गांव से कोई भी आदमी लापता नहीं है. किसी ने ब्यक्ति की हत्या करके शव को यहां नदी की धार में फेंक दिया है. मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया .

