चलती तेल टैंकर के केबिन में अचानक लगी आग

हाजीपुर : महात्मा गांधी सेतु पिलर नंबर 19 के पास से चलती तेल टैंकर के केबिन में अचानक शार्ट सर्किट के चलते लगी आग . अचानक केविन से निकल रहे धुआं के कारण चालक ने अपनी सूझ बूझ से ट्रक को रोक लिया, और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को दिया. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम ने जल रहे ट्रक की आग बुझाने में सफल रही.

बताया गया है कि हाजीपुर की तरफ से पटना की ओर पेट्रोल टैंकर जा रहा था। तभी अचानक से महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर 19 के पास ट्रक केबिन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई.इस घटना में किसी बड़ी हताहत होने की खबर नहीं है.गंगा ब्रिज थाना अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि तेल टैंकर हाजीपुर की तरफ से पटना की ओर जा रहा था तभी उसके केबिन में अचानक शार्ट सर्किट से आग लगाई थी और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है.

Next Post

मुजफ्फरपुर : बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली

Wed May 7 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मुजफ्फरपुर में बाइक सवार अपराधियों ने स्कूटी सवार युवक को मारी गोली . स्कूटी सवार युवक घायल होकर जमीन पर गिर गया.जिसके बाद स्थानीय लोगो कि भीड़ जुट गई और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.पुरे मामले की जानकारी […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें