DM की अध्यक्षता में नगर विकास योजनाओं हुई की समीक्षा बैठक

जिला पदाधिकारी नवादा रवि प्रकाश की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में नगर विकास एवं आवास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में नगर परिषद नवादा अंतर्गत नगर भवन परिसर स्थित तालाब एवं पार्क के जीर्णोद्धार कार्य की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने बुडको के परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिया कि कार्यों को समयबद्ध एवं शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने वॉक-वे पर पेवर ब्लॉक बिछाने के साथ-साथ वृक्षारोपण कराने तथा बच्चों के लिए झूले एवं अन्य मनोरंजक सामग्री उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया, ताकि बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव पड़े।
बैठक में बुडको के परियोजना निदेशक श्री अभिषेक कुमार ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के अंतर्गत नगर परिषद वारिसलीगंज के साम्बे ग्राम में सुरेश राम के घर से गणेश पाठक के घर तक पीसीसी ढलाई का निर्माण कार्य प्रगति में है। साथ ही नगर परिषद वारिसलीगंज एवं नगर परिषद हिसुआ अंतर्गत व्यावसायिक क्षेत्रों एवं प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी अधिष्ठापन कार्य भी प्रगति पर है। जिला पदाधिकारी ने संबंधित कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इन कार्यों को ससमय पूर्ण किया जाए।

नगर परिषद नवादा अंतर्गत सिविल कोर्ट के पीछे से प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय होते हुए गोवर्धन मंदिर तक तथा हरिश्चंद्र स्टेडियम से प्रसाद विगहा तक सड़क निर्माण कार्य प्रक्रियाधीन है, जिसे शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। वहीं नगर परिषद हिसुआ अंतर्गत हिसुआदृनवादा मुख्य मार्ग से अंदर बाजार होते हुए महादेव मोड़ तक पेवर ब्लॉक सहित निर्माण कार्य प्रगति में है।नगर पंचायत रजौली के वार्ड संख्या 01 में आंगनबाड़ी केंद्र से धनार्जय नदी तक मिट्टी भराई, ईंट सोलिंग एवं पथ निर्माण कार्य प्रक्रियाधीन है तथा उसी मार्ग पर नाला एवं ढक्कन निर्माण का कार्य भी कराया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण किए जाएं।इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद नवादा, हिसुआ एवं वारिसलीगंज तथा नगर पंचायत रजौली को नियमित रूप से कार्यस्थलों का भ्रमण कर निर्माण कार्यों की निगरानी करने तथा प्रतिवेदन तैयार कर मुख्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया।जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी कार्यों की प्रगति तेज करें तथा अधूरे कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

Next Post

नितीश कुमार बीमार है इसलिए समय पर दवा ले -भाई वीरेंद्र

Thu Feb 12 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है और नीतीश कुमार को समय पर दवा खाने की नसीहत भी दे दी.यह मामला आर्सेनिक पानी से शुरू हुआ जब भाई वीरेंद्र ने मैं सवाल पूछा उसे सवाल के जवाब में मंत्री […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें