
दानापुर : मां के नाम को शर्मशार करने वाला मामला सामने आ रही है जहां एक मां ने अपनी बहन बहनोई भाई एवं अपने माइके के लोगो के साथ मिलकर पहले अपने ही बेटे का अपहरण करवाती है और बाद मे सभी के साथ मिलकर अपने पति से 20 लाख रूपए की फिरौती की मांग कर रही थी . ताराचक दानापुर निवासी सुनील मेहता कि पत्नी अंजु देवी ने अपने घरवाले से मिलकर अपने बेटे का अपहरण करवाने के बाद मे सभी ने मिलकर गुप्त तरीके से मोबाइल फोन पर 20 लाख रूपए कि फिरौतीकी मांग करती है . जब इसकी सूचना बच्चों की पिता ने पुलिस को दि तो पुलिस ने SIT टीम का गठन करते हुए उपलब्ध साक्ष्यों, CCTV फुटेज एवं तकनिकी साक्ष्य के आधार पर अपहृत बालक को छः घंटा के अन्दर सशुकल बरामद करते हुए फिरौती मांगने में प्रयुक्त मोबाईल एवं अपहरण की घटना में शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लोगों में बच्चे का मां अंजु देवी, मौसी संजु देवी, मौसा पंकज कुमार, मामा अनिल कुमार एवं अपहरण में सहयोग करने वाले
रैविन्स कुमार शामिल हैं.

