
अरवल : जनकपुर धाम रेड लाइट एरिया में नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराए जाने का बड़ा खुलासा हुआ है.सदर थाना बड़ी कार्रवाई करते हुए वहां के16 लोगों को हिरासत में लिया है,जिसमें महिला और पुरुष संचालक के साथ आठ नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं.मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं.गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराए जाने का खुलासा हुआ है .वहां से अवैध देह व्यापार में इस्तेमाल होने वाले आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए है . हिरासत में ली गई आठों नाबालिग लड़कियों को सदर थाना लाया गया,जहां उनसे पूछताछ के बाद सदर अस्पताल अरवल में मेडिकल जांच के भेज दिया गया है .प्रारंभिक जांच में नाबालिग लड़कियों से जबरन अवैध देह व्यापार कराने की पुष्टि हुई है.आठ नाबालिग लड़कियों को अल्पवास गृह भेजा जाएगा,
जबकि छह महिला और दो पुरुष संचालकों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.इस कार्रवाई के बाद पूरे जनकपुर धाम रेड लाइट एरिया में सन्नाटा पसरा हुआ है.

