
मोतिहारी : शहर के एक होटल में चल रही थी शराब पार्टी पुलिस ने किया होटल मालिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार.
छतौनी थाना स्थित सिमरन होटल में शराब पार्टी करते हुए होटल मालिक समेत पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.
SP हेमंत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि सिमरन होटल में कुछ लोग बैठकर शराब पार्टी मना रहे हैं,इसी सूचना के आधार पर SP हेमंत सिंह, प्रभारी सदर एसडीओ अरुण कुमार तथा डीएसपी दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस टीम जब होटल के कमरा नंबर 301 में पहुंची तो देखा कि कमरे में टेबल पर खाने-पीने का सामान सजा हुआ था.
जिसमें अंडा, मीट और चावल परोसा गया था तथा तीन ग्लास भी रखे हुए थे.इसके बाद पुलिस द्वारा होटल के अन्य कमरों की भी सघन तलाशी ली गई, हालांकि दूसरे कमरों से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई. कमरे में मौजूद पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है जिसमें एक सादर अस्पताल का क्लर्क अर्पण कुमार भी शामिल है . सभी लोगों की मेडिकल जांच कराई जा रही .तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकदी भी बरामद हुई है.पुलिस सभी को हिरासत में ले लिया है .

