
अररिया सदर अस्पताल में अचानक आग लग गई,जिससे अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया.आग अस्पताल के पुराने बिल्डिंग में लगी थी .सूचना पर अग्निशमन विभाग की पांच गाड़ियां को आग पर काबू करने के कार्य में लगाया गया.घटनाओं काफी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की पांच गाड़ियां ने स्थानीय लोगों के मदद से आग पर काबू पा लिया गया .अस्पताल के इस बिल्डिंग में कई कार्यालय सहित स्टोर रुम है.आगजनी में लाखों रुपयों के क्षति का अनुमान है।आग लगने का स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया.आगजनी का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट है.

