26.26 करोड़ की लागत से दरभंगा के पुरानी कमला नदी पर बनेगा गेटेड वीयर – सम्राट चौधरी

बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बताया कि दरभंगा जिले के बेनीपुर प्रखंड स्थित धेरूख ग्राम में पुरानी कमला नदी पर गेटेड वीयर (Gated Weir) एवं उससे जुड़े अन्य निर्माण कार्यों की योजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना पर 26 करोड़ 26 लाख 5 हजार 421 रुपये खर्च किए जाएंगे।श्री चौधरी ने बताया कि इस निर्माण योजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय सिंचाई क्षमता को बढ़ाना, बाढ़ नियंत्रण और जल संचयन में सुधार करना है।
उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बाढ़ नियंत्रण और जल संचयन के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2005 की तुलना में अब हम आपदा से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पहले, 2007-08 में जब नेपाल से एक लाख 93 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, तो 15 जिले बुरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गए थे। लेकिन पिछले साल जब 6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, तब भी केवल 156 गांवों में ही पानी घुसा। हमारे लिए पहले बाढ़ का पानी विभीषिका थी, लेकिन अब उचित प्रबंधन के कारण यह वरदान साबित होने जा रही है।

Next Post

मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर जिले में किया विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास

Fri Aug 1 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुजफ्फरपुर के भगवानपुर चौक के पास आयोजित कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर जिले में प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से संबंधित 574.16 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया।इसके अंतर्गत 167.68 करोड़ रुपये की […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें